चम्बा,@दैनिक खबरां। हिमाचल प्रदेश के चम्बा मे शादी से एक दिन पहले युवकी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई युवक का शव मंदर के पास पड़ा हुआ मिला पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है वहीं शादी से एक दिन पहले मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं जानकारी के अनुसार चंबा जिले के पुलिस थाना डलहौजी के तहत गांव मैगजीन (बैली) में रविवार को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 30 वर्षीय बलबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय रुमाल सिंह उपमंडल की बैली पंचायत के ढुंढियारा गांव से था और तथा पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी करता था
युवक के लापता होने के बाद बाबा लखदाता मंदिर के पास युवक को गिरे हुए देखा तो पुलिस को भी सूचित किया पुलिस को जानकारी में पता चला है कि वह किसी काम के सिलसिले से घर से बाहर निकला था सोमवार को युवक की शादी थी और घर पर पूरी तैयारी हो चुकी थी पुलिस नागरिक अस्पताल डलहौजी में पोस्टमार्टम करवाने के पश्चात परिजनों को सौंप दिया है और रविवार को दाह संस्कार कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का असली खुलासा हो पाएगा. हालांकि कहा जा रहा है कि गिरने से युवक की मौत हो सकती है।
भाई और बहन ही बचे
बलवीर के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है परिवार में उसका एक भाई और बहन हैं. दोनों का रो-रोकर बुरा है भाई की मौत की खबर सुनकर दोनों बेसुध हो गए घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है।

