शादी में महिला के 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी: बेग को सिराहने रख सो रही थी, बेग को काट 5 तौला सोने के गहने किये पार….

नागौर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

शादी में महिला के 2.5 लाख रुपये के गहने चोरी:बेग को सिराहने रख सो रही थी, बेग को काट 5 तौला सोने के गहने किये पार

नागौर जिले के चितावा थाना क्षेत्र के गांव में अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने आई महिला के बेग से पांच लाख रुपये के सोने के गहने चोरी हो गए।

पीड़ित महिला ने अपने करीब 5 तौला सोने के गहने पर्स में रखकर उसे ट्रॉली बेग में रख दिया था। इसके बाद ट्रॉली बेग को सिराहने लेकर रिश्तेदारी की महिलाओं के बीच सो रही थी।

सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसके ट्रॉली बेग के कट लगा हुआ था। इससे वो घबरा गई और अंदर देखा तो गहनों वाला पर्स गायब था। तुरंत पुलिस को सुचना दी गई। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दीप कंवर गुर्जर निवासी कुचामन ने बताया कि वो रिश्तेदारी के शादी समारोह में शिरकत करने खोरण्डा गांव गई हुई थी। जहां देर रात सोते समय उसने अपने सारे गहने निकालकर एक पर्स में रक्खर पर्स को ट्रॉली बेग में रखा था।

इसके बाद ट्रॉली बेग को सिराहने लेकर घर की दूसरी महिलाओं के बीच सो गई। इस दौरान रात में किसी चोर ने ट्रॉली बेग को काटकर गहने वाला पर्स चुरा लिया।