शादी के झांसे में आई महिला से न केवल दुष्कर्म हुआ, बल्कि पति को तलाक तक दे दिया….
पति को तलाक
दुष्कर्म
शादी के झांसे में आई महिला
बीकानेर, @Dainikkhabraan। शादी के झांसे में आई महिला के साथ न केवल दुष्कर्म हुआ बल्कि बहकावे में आकर उसने अपने पति को तलाक तक दे दिया। इस आशय का मामला नयाशहर पुलिस थाने में सामने आया है।
एसपी के समक्ष गुहार लगाने के बाद एसपी के हस्तक्षेप से नयाशहर पुलिस थाने में नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता ने शिवबाड़ी क्षेत्र में रहने वाले जितेन्द्र कुमार पर आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2009 में आरोपी उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी उसके फोटो व वीडियो क्लिप बना ली और धमकी देकर पति से भी तलाक करवा दिया। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 323, 504, 376(2)(एन) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

