शहर में दिल्ली से लाकर 14 वर्षीय नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराने के 5 आरोपी दोषी करार….

पुलिस कार्रवाई हनुमानगढ

नाबालिग से जबरन देह व्यापार कराने के 5 आरोपी दोषी करार

हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। नाबलिग से जबरन देहव्यापार में धकेलने के मामले में न्यायालय ने आज 5 आरोपियों को दोषी करार दे दिया है। मामला हनुमानगढ़ से जुड़ा है। जहां पर वर्ष 2017 में दिल्ली से लाकर 14 वर्षीय नाबालिग से देह व्यापार करवाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में पॉक्सो कोर्ट ने आज मुख्य सरगना मंजू अग्रवाल सहित 5 को दोषी करार दे दिया है। जिनको सजा कल सुनाई जाएगी। न्यायालय ने इस मामले में मुख्य सरगना मंजू अग्रवाल के बेटे-बहू को भी दोषी माना है।