स्पा सेंटर पर झापा
हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। हनुमानगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एक स्पा सेन्टर पर पुलिस छापा मारा। छापा मारने से हडक़ंप मच गया।
बताया जा रहा है कि स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहा था। पुलिस ने 5 युवतियों सहित 14 जनों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ टाउन जंक्शन मार्ग पर एक बिल्डिंग के बेसमेंट में चल रहे एक स्पा सेन्टर पर की है। पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग में हवालात में बंद कर दिया।
दिलचस्प बात ये है कि कि आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण सरकारी जीप छोटी पड़ गई जिस पर टैक्सी स्टैंड से गाड़ी बुलानी पड़ी। सीआई दिनेश सारण ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टाउन-जंक्शन रोड स्थित इंडसइंड बैंक के नीचे बेसमेंट में सांवरिया स्पा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधि संचालित हो रही है।
पुलिस ने कृष्ण कुमार शर्मा (29) पुत्र ब्रह्मानंद शर्मा वार्ड 19 खोसा कॉलोनी जंक्शन, राहुल (25) पुत्र दीनदयाल अरोपी वार्ड 3 गोलूवाला, गौरव (26) पुत्र रमेश वाल्मीकि कृष्णा टॉकीज के सामने श्रीगंगानगर, नितिनपाल सिंह (22) पुत्र राजेंद्र सिंह कंबोज सिख गली नंबर 9 नई आबादी टाउन, संदीप (28) पुत्र मोहनलाल कुम्हार वार्ड 41 सुरेशिया, अमन (19) पुत्र मुकेश वाल्मीकि दुर्गा कॉलोनी जंक्शन, महेंद्र (30) पुत्र हंसराज मेघवाल वार्ड 3 मेहरवाला, बूटा खान(22) पुत्र हनीफ खां वार्ड 10 जंडावाली, गुलशेर खां(24) पुत्र मुनाफ खां वार्ड 10 जंडावाली, सोनिया (22) पुत्री वेदप्रकाश सोनी कीर्तिनगर सरकारी स्कूल के पास सिरसा, जीया (24) पुत्री दलीप कुम्हार पालम मेट्रो स्टेशन गली नंबर 2 दिल्ली, गीता (32) पत्नी जोगेंद्र सिंह जाटव थाना सफेदोशहर जींद, जस्सी उर्फ अमनदीप (25) पत्नी गुरप्रीत सिंह गांव धर्मकोट मोगा हाल किराएदार सिंधी कॉलोनी श्रीगंगानगर एवं परमजीत कौर (30) पत्नी जगतार सिंह रामदासिया निवासी ट्राइजेंट फैक्ट्री के पास बरनाला को गिरफ्तार किया।

