विवाहिता से शादी कराने के लिए 2 लाख, अब रेप केस में फंसाने की धमकी दे कर फिर कर रहे पैसो की मांग….

जोधपुर पुलिस कार्रवाई

विवाहिता से शादी कराने के लिए 2 लाख, अब रेप केस में फंसाने की धमकी दे कर फिर कर रहे पैसो की मांग

जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर के भीतरी क्षेत्र गूंदी का मोहल्ला नवचौकिया निवासी एक व्यक्ति बिचौलिये के माध्यम से पैसा देकर शादी कर फंस गया। पश्चिमी बंगाल की लुटेरी दुल्हन भाग निकली और बिचौलिया अपने पैसे लेकर चलता बना। अब बिचौलिया उसे लुटेरी दुल्हन के रेप केस में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपए की मांग कर रहा है। दुल्हन और पैसे दोनों गंवाने के बाद अब पीड़ित पुलिस की शरण में पहुंचा है।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि गूंदी का मोहल्ला नवचौकियां निवासी 44 वर्षीय उदयभानू पुत्र शिवरतन व्यास की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी उम्र ज्यादा होने पर शादी में अड़चन आ रही थी। तब उसने कैलाश दवे नाम के शख्स से संपर्क किया। इस पर कैलाश ने झांसे में लेकर दो लाख रुपए की मांग की और एक शादीसुदा महिला से गत 12 सितंबर को शादी करवा दी।

नई दुल्हन ज्यादा दिन घर पर नहीं टिकी और फरार हो गई। पीडि़त ने आरोप लगाया कि जब इस बारे में कैलाश दवे से बात की तो उसने दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी और बदले में अब पांच लाख रुपए की मांग कर दी। पुलिस ने बताया कि मामला धोखाधड़ी में दर्ज किया गया है। घटना में एएसआई रेखा ओझा की तरफ से जांच की जा रही है। पीड़ित के बयान लिए जाने है।