विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो : खेत में काम करते समय दोस्त के साथ आया परिचित, मारपीट कर किया दुष्कर्म, साथी ने बनाया वीडियो…..

करौली पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो : खेत में काम करते समय दोस्त के साथ आया परिचित, मारपीट कर किया दुष्कर्म, साथी ने बनाया वीडियो

करौली। सपोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय विवाहिता से जबरन दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर एक महीने तक ब्लैकमेल कर देहशोषण करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 26 सितंबर को वह अपने खेत पर पशुओं को चारा लेने जा रही थी। इस दौरान आरोपी चेतराम उर्फ गब्बर पुत्र रमेश मीणा निवासी पहाड़पुरा अपने नकाबपोश साथी के साथ आया। आरोपी चेतराम ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। उसके साथी ने इसका वीडियो बनाया। जिसके बाद आरोपी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही रुपए भी ऐंठ लिए गए। 3 अक्टूबर को जब उसका पति पशु चराने जंगल में गया तो आरोपी उसके घर पर आ गया तथा उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

उसके चिल्लाने पर आरोपी भाग छूटा। शाम को पति के आने पर उसने सारी घटना पति को बताई। जिसके बाद उसका पति आरोपी के घर पहुंचा। जहां पति को बदनामी व जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। 17 अक्टूबर को जब उसका पति पशुओं को बाड़े में चारा ड़ाल रहा था।

इस दौरान आरोपी चेतराम व अन्य नकाबपोश आरोपी बंदूक लेकर आ गए तथा उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। उसके चिल्लाने पर आरोपी बाइक पर बैठकर भाग छूटे। पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सपोटरा थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया है और जांच की जा रही है।