विफा द्वारा “महिला स्वरोजगार योजना” का अनावरण समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन
बीकानेर, @दैनिक खबरां। विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रवर्तित “महिला स्वरोजगार योजना” का भव्य अनावरण समारोह 9 दिसम्बर 2021 वार गुरुवार को गजनेर रोड स्थित लक्ष्मी हेरीटेज में आयोजित होगा। इस संदर्भ में शनिवार को बोथरा कॉम्प्लेक्स स्थित प्रदेश कार्यलय में राष्ट्रीय सचिव दीपक पारीक, प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित, विक्की चैप्टर अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा, जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के सानिध्य में “निमंत्रण पत्र” का विमोचन किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य ई पोर्टल लोकार्पण के बाद शिक्षा, संचालित छोटे और बड़े व्यापारो का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओ को आत्मबल मजबूती हेतु ये कदम कारगर सिद्ध होगा।
विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता डॉ.मल्लिका नड्डा, परम् विदुषी करेगी। इस अवसर पर सानिध्य – प्रो. बी.डी.कल्ला, शिक्षामंत्री राज.सरकार का रहेगा, विशिष्ट उपस्थिति में मधु आचार्य साहित्यकार, विफा सरक्षंक राधेश्याम रंगा, ताराचंद सारस्वत,भरतराम तिवाड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विफा, सुशीला कंवर राजपुरोहित महापौर, भँवर पुरोहित, प्रदेशाध्यक्ष, दीपक पारीक राष्ट्रीय सचिव विक्की चैप्टर अध्यक्ष सीए सुधीष शर्मा की गणमान्य उपस्थिति में सम्पन्न होगा।
जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य संगठन, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ की संयुक्त रूप से अलग अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मीना आसोपा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आशा पारीक, महिला अध्यक्ष सुनीता पारीक, मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने जैसी दूरदर्शी सोच के साथ इस अभिनव आयोजन में प्रत्येक क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी रहेगी।
नगर निगम पार्षद सुधा आचार्य, महिला प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी नीतू आचार्य, लक्ष्मी कश्यप, रतनी आसोपा, सीमा मिश्रा, सीमा पारीक, सुनीता पारीक, विमला उपाध्याय (कोलासर), सरला राजपुरोहित के संयोजन में लघु उधोग एवं आर्थिक प्रयासों के लिए मातृशक्ति ।
विफा शहर जिला महामंत्री भवानीशंकर जाजड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रो में जनसंपर्क हेतु युवा अध्यक्ष विजय पाईवाल, गोपाल व्यास, रघुवीर उपाध्याय, अरविंद व्यास राजा, मोहित जाजड़ा, प्रदेश सचिव अरुण कल्ला, विजय ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, आर. एस. हर्ष, रघुवीर उपाध्याय, पुखराज पाईवाल, राजकुमार पारीक, अरविंद व्यास (राजा), नंदकिशोर गालरिया, आशीष दाधीच, अरुण कल्ला, हेमन्त कुमार शर्मा, छोटूलाल चुरा, मयंक जोशी, मन्मथ नारायण आचार्य, योगेश रंगा, अशोक ओझा, रवि पारीक, मोहित जाजड़ा, जिंतेंद्र भादाणी, गोपाल व्यास, नेमीचंद पाणेचा, पीयूष जोशी, विजय ओझा, केसी ओझा, देवेंद्र उपाध्याय, मनीष जोशी, रमेश जाजड़ा, बिरजू प्यारे आदि सक्रिय विप्र बन्धु उपस्थित रहे और प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के किए संकल्पित है।

