वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा, महिला सम्मान…..

बीकानेर


वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा
महिला सम्मान

बीकानेर, @dainikkhabraan। ‘‘जीवन की कला को अपने हाथों से साकार कर नारी ने सभ्यता और संस्कृति का रूप निखारा है, नारी का अस्तित्व ही जीवन का आधार है‘‘ इस धारणा को आधार मानते हुए “क्षेत्रीय केंद्र वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, मुक्ता प्रसाद नगर, बीकानेर” में विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसलर एवं राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर बीकानेर में पदस्थापित डॉ. वत्सला गुप्ता का सम्मान कर सम्पूर्ण स्टाफ ने बधाईयाँ दी।

क्षेत्रीय केंद्र बीकानेर के निदेशक बलवान सिंह सैनी ने डॉ. वत्सला गुप्ता को सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट कर अपने स्थान पर बैठाकर विश्वविद्यालय का संभाग स्तरीय कार्यालय सञ्चालन करने की प्रक्रिया से अवगत करवाया।

उक्त कार्यक्रम में विश्वविद्यालय स्टाफ जेठाराम गहलोत, ताराचन्द ताराचंद पंवार, रामस्वरूप खड़गावत, राधाकृष्ण पंवार, त्रिलोक चन्द गहलोत, किशनलाल देवड़ा, नीरज सक्सैना, दीनदयाल उपाध्याय, जगदीश सिंह भाटी, मंजू देवी सहित सभी शामिल हुए।