वरदान हाॅस्पिटल में 24 को होगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन….

बीकानेर

बीकानेर,@दैनिक खबरां।राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया के जन्म दिवस के अवसर पर वरदान हाॅस्पिटल में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा शिविर में सर्दी ,जुखाम, बुखार, डेंगू मलेरिया, टाइफाइड, घबराहट, बेचैनी सर दर्द माइग्रेन ,जोड़ों में दर्द, अनिद्रा डिप्रेशन आदि का निशुल्क उपचार किया जाएगा। डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि  वरदान हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर जयनारायण व्यास कॉलोनी सेक्टर 1 बीकानेर राजस्थान , जिला बीकानेर भाजपा एवं एन आर असवाल चैरिटेबल संस्था के संयुक्त तत्वधान में शिविर  24 अक्टूबर को प्रातः 9 Am -1 PM तक-वरदान हॉस्पिटल  जय नारायण व्यास कॉलोनी में लगाया जाएगा।