लड़किया सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें, जामसर की स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव…..

बीकानेर

लड़किया सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें, जामसर की स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव…..

लड़किया सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें -बेनीवाल

जामसर की स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव ।

जामसर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। 16 मार्च बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जामसर में वार्षिक उत्सव मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मन्त्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि लड़कियों के लिये ये बहुत जरुरी है कि ये सशक्त, सुरक्षित और बेहतर माहौल प्राप्त करें ।

इन्हें जीवन की हर सच्चाई और कानूनी अधिकारों से अवगत होना चाहिये। बालिकाओ को इसकी जानकारी होनी चाहिये कि उनके पास अच्छी शिक्षा, पोषण, और स्वास्थ्य देख-भाल का अधिकार है
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक हेतराम सारण ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों व अभिभावकों से जागरूकता दिखाने का आह्वान किया ।

कार्यक्रम समसा पृथ्वी राज लेघा पचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शेर शाह महेंद्र सिंह शेखावत प्रधानाध्यापक कादिर अहमद po जलालसर दाउदसर सरपंच शफी मोहम्मद उप सरपंच सतपाल जैन वार्ड पंच समु खा मुमताज़ शाह जामसर सरपंच प्रतिनिधि साबिर शाह हनुमान जी कुकना पूर्व अध्यक्ष ग्राम सहकारी समिति हेमलता चौधरी पीर जल्ले शाह जाकिर शाह सहित साला स्टाफ छात्र-छात्राएं व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।