लूट का 48 घंटे में किया खुलासा: 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 48 घंटे में पकड़ा गया लूट का आरोपी….

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

लूट का 48 घंटे में किया खुलासा: 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो 48 घंटे में पकड़ा गया लूट का आरोपी, स्कूटी पर सवार महिला की छीनी थी चेन, दो महिला व बच्चा हुआ था चोटिल

जोधपुर, @dainikkhabraan। देवनगर थाना क्षेत्र में 12 अक्टूबर को स्कूटी पर डॉक्टर को दिखाने जा रही महिला से चेन स्नेचिंग के मामले में आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किया। चेन स्नेचिंग की इस घटना में स्कूटी चला रही महिला उसके पीछे सवार वृद्धा और 12 वर्षीय लड़के के घायल होने से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन थानों की टीम बनाई गई और शहर के 200 किलोमीटर एरिया में करीब 200 सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। और दईजर फाटा निवासी शातिर आरोपी मनीष उर्फ अर्जुनराम माली को गिरफ्तार किया।

आरोपी पर पहले से आठ प्रकरण दर्ज है। आरोपी ने इस वारदार को अंजाम देने के लिए महामंदिर क्षेत्र से पहले मोटर साइकिल चुराई और फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में उपयोग में ली गई मोटरसाईकिल भी बरामद की है।

एसपी प्रताप नगर के नेतृत्व में तीन थानों की टीम में 20 जवानों से खोजबीन की। सहायक पुलिस आयुक्त, प्रतापनगर नीरज शर्मा, थानाधिकारी देवनगर जयकिशन सोनी थानाधिकारी प्रतापनगर सोमकरण और थानाधिकारी राजीवगांधी नगर मूलसिंह ने घटना का पर्दाफास कर लुटेरे मनीष को पकड़ा।

यह था मामला

12 अक्टूबर काे चौपासनी हाउसिंगबोर्ड निवासी अर्पित पटवा ने देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया कि। उसकी भाभी दीपिका और मां उषा पटवा उसके 12 वर्षीय भतीजे पार्थ के साथ शास्त्रीनगर में डॉक्टर को दिखाने स्कूटी पर जा रहे थे।

देवनगर चौराहे से पहले पेट्रोल के बीच में पहुंचे ताे पीछे से एक मोटरसाइकिल पर व्यक्ति पास गुजरा ओर मां के गले से सोने की चेन जिसका वजन लगभग 20-25 ग्राम की तथा एक थैली जिसमें नगद लगभग 15-20 हजार, दाे मोबाइल आदि छीन कर ले गया। घटना में तीनों घायल हुए और उनको मौके पर मौजूद लाेग अस्पताल ले गए। मामला दर्ज होने के बाद इसकी छानबीन शुरु की गई और 48 घंटे में आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

घटना से एक घंटे पहले चुराई मोटर साइकिल

आरोपी ने महामंदिर क्षेत्र में रिलांइस फ्रेस के सामने से मोटरसाइकिल चुराई थी। और चोरी की मोटरसाइकिल से एक घंटे में वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी कई वर्षो तक मसूरिया क्षेत्र में रह चुका है। ऐसे में वह वारदात क्षेत्र से पहले से ही परिचित था। पुलिस के अनुसार आरोपी पैसे के तंगी, नशेडी प्रवृत्ति व जुए की लत के चलते वारदात करना कबूला है।