लूटेरी दुल्हन: राजस्थान में फिर एक दुल्हन ने पेट दर्द का बहाना बना अस्पताल जाने का कहकर हुई रफ्फुचक्कर
सिरोही, @दैनिक खबरां। राजस्थान में इन दिनों लुटेरी दुल्हनों का कहर बदस्तूर जारी है। अक्सर खबरें आती है कि लुटेरी दुल्हन पैसे लेकर रफूचक्कर हो गई या किसी को लाखों का चूना लगा गई। ताजा मामला राजस्थान के सिरोही जनपद के बरलूट थाना क्षेत्र का है। जहां पर एक ऐसा मामला सामने आया जिसने शादी के पवित्र बंधन को फिर तार – तार कर दिया।
आपको बता दें सिरोही के बरलूट के थाना क्षेत्र के जामोतरा के रहने वाले उत्तम सिंह ने पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी कि तभी उसने दलालों की मदद से शादी की दलाल महेंद्र सिंह, उसकी पत्नी, जोक सिंह, हंसु कुंवर , भैरू सिंह, दीप सिंह, अमर सिंह और राजू भाई ने गुजरात की रहने वाली लड़की से मिलवाया । लड़की देखने के बाद शादी करने का फैसला हुआ और 5 लाख रुपए में शादी तय हुई ।
25 नवंबर 2021 को रेणुका कुमार नाम की लड़की से पीड़ित की शादी हो गई। शादी के 28 दिन बाद पत्नी ने पेट में दर्द होने पर इलाज करवाने को कहा। घर से जाते हुए 30 हजार रुपए ‘ भी लेकर गई 22 दिसंबर को इलाज के लिए बस से अहमदाबाद लेकर गया।
रास्ते में नींद आने पर बड़ोदरा गुजरात हाईवे पर उतरे। वहां पहले से पत्नी का मौसा तीन अन्य लोगों के साथ बाइक पर खड़ा था। वह उन्हें लेकर बडोदरा बस स्टैंड पर चले गए। बस स्टैंड के बाहर से बिना बताए रेणुका चली गई। अब तक उसका कुछ पता नहीं है। घटना के बाद आरोपी ने बरलूट थाने में शिकायत दर्ज की लेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई तो पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना यह होगा कि यह शादी वाला ठग गिरोह का पुलिस के हत्थे चढ़ता है।
Sirohi, @daily news. In Rajasthan these days the havoc of robber brides continues unabated. Often there are reports that the robber bride got away with the money or someone got cheated of lakhs. The latest case is of Barlut police station area of Sirohi district of Rajasthan. Where such a case came to the fore which again broke the sacred bond of marriage.
Let us tell you that Uttam Singh, a resident of Jamotra in Barlut’s police station area of Sirohi, pleaded for justice from Superintendent of Police Dharmendra Singh and told that he was not getting married when he married with the help of brokers, Dalal Mahendra Singh, his wife. , Jok Singh, Hansu Kunwar, Bhairu Singh, Deep Singh, Amar Singh and Raju Bhai introduced the girl from Gujarat. After seeing the girl, it was decided to get married and the marriage was fixed for 5 lakh rupees.
The victim got married to a girl named Renuka Kumar on 25 November 2021. After 28 days of marriage, the wife asked to get treatment for stomach ache. She also took 30 thousand rupees while leaving home and took her to Ahmedabad by bus for treatment on 22 December.
On falling asleep on the way, landed on Vadodara Gujarat Highway. There the wife’s aunt was already standing on the bike with three other people. He took them to the Vadodara bus stand. Renuka left without informing from outside the bus stand. Till now nothing is known of him. After the incident, the accused lodged a complaint with the Barlut police station, but the police could not reach the accused, then the victim has given a complaint letter to the SP and sought justice. Now it has to be seen that this marriage thug gang gets caught by the police.

