बीकानेर,@दैनिक खबरां।प्रदेश में होने वाली सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा रीट 26 सितंबर को आयोजित होनी है। प्रदेश में होने वाली सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में 16.50 लाख से ऊपर अभ्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत ने जहां पहले परीक्षा देने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए अभ्यार्थियों के लिए रोडवेज बसों में सफर निशुल्क किया गया है साथ ही आज मुख्यमंत्री गहलोत ने निजी बसों में भी सफर निशुल्क कर दिया गया है।

