रिश्ता शर्मसार: वार्ड 14 में बेटे से अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट…..

झूझूनू पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

खेतड़ी/झूंझूनू, @दैनिक खबरां। झूंझूनू के खेतड़ी शहर के वार्ड 14 नायकान मोहल्ला में रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपने ही बैटे से नाजायज संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दीं। हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए पुलिस को फोन किया कि मेरी पत्नी ने आत्महत्या कर लीं हैं। पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही शव को खाट पर लेटा दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पुछताछ में बेटे ने बताया कि पिता ने ही मां की हत्या कर आत्महत्या का रूप देना चाहा। बेटे के आरोपों के बाद तुरंत मौके से नौरगीलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी विनोद सांखला ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का रंग रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है जल्द कारणों का पता चल जाएगा।