राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ कर रहा है रम्मतों के कलाकारों का सम्मान…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। राष्ट्रीय पुष्करणा महासंघ द्वारा रंगों के त्यौहार होली पर विभिन्न मौहल्लों में आयोजित होने वाली रम्मतों के कलाकारों का सम्मान किया गया।
प्रवक्ता राकेश बिस्सा ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन सुबह के समय रम्मत कलाकारों का सम्मान किया जायेगा।
फक्कड़ दाता रम्मत के आयोजक व उस्ताद मदन जैरी व टनु पुरोहित को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। यह सम्मान पुजारी बाबा व रिटायर जज नरसिंह दास व्यास के हाथों दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्र प्रभारी नंद किशोर रंगा, पश्चिम क्षेत्र प्रभारी गोपी किशन छंगाणी, श्री युगल जी छंगाणी, राजू रंगा, उत्तम व्यास, मनोज देराश्री शामिल थे

