राज्यस्तरीय समारोह में बीकानेर के वर्मा को किया सम्मानित….

चिकित्सा बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन राजस्थान राज्य

राज्यस्तरीय समारोह में बीकानेर के वर्मा को किया सम्मानित…..

बीकानेर, @Dainikkhabraan। दिनांक 27 जनवरी, 2022 को चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य विभाग, जयपुर, राजस्थान सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस पर राज्यभर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिको को स्वास्थ्य भवन जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया। जिसमें बीकानेर से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नम्बर 4 से सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री श्रवण कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि श्रवण कुमार वर्मा ने कोविड महामारी के दौरान बीकानेर जिले में बेहतरीन सेवाये दी साथ ही स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प में अवार्ड एवम भामाशाहों के सहयोग से अनेक विकास कार्य भी करवाये है।

श्रवण कुमार वर्मा के सम्मानित होने पर नर्सेज संगठन से जुड़े महिपाल चौधरी, सुनील सेन, इदरीश अहमद, देवेन्द्र, संदीप वर्मा, डॉ मो जिब्रान व जिले की नर्सेज ने खुशी जाहिर की।