राजस्थान: REET परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न, अब अक्टूबर में शिक्षा विभाग में फिर बड़ी भर्ती की घोषणा.., 29000 पदों पर भर्ती…..

राजस्थान राज्य रोजगार

अक्टूबर महीने में ही प्रदेश में 29000 और पदों के लिए भर्तियां निकलेंगी

जयपुर Rajasthan Teacher Recruitment 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने शिक्षा विभाग में 29000 पदों पर भर्तियां निकालने की घोषणा की है।

उन्होंने बताया कि सरकार भर्ती के लिए इसी महीने अधिसूचना जारी करेगी. शनिवार को एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने यह घोषणा की है.

उन्होंने कहा कि “मैं इस मंच से बताना चाहता कि अक्टूबर महीने में ही प्रदेश में 29000 ओर पदों के लिए भर्तियां निकलेंगी। क्योंकि हमारे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का यह सोचना है कि मेहनत करने वाले बच्चों को नौकरियां मिलें।”

रीट को लेकर साधा विपक्ष पर निशाना
इसी कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने हाल ही में संपन्न REET में कथित गड़बड़ी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा रीट परीक्षा का शानदार आयोजन होने से विपक्ष परेशान है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछली भाजपा सरकार में नकल गिरोह पनपते रहे और इन्होने करवाई नहीं की।