डॉ. किरोड़ी मांगे मनवाकर ही धरने से उठे, 4 पीड़िताओं को 5 लाख रुपए और मकान दिया जाएगा
उदयपुर, @Dainikkhabraan। राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की मांगे 5 घंटे के धरने के बाद आखिरकर सरकार और प्रशासन ने मान ली। उदयपुर के आदिवासी इलाके में महिलाओं की ट्रैफिकिंग को रोकने के लिए किरोड़ीलाल मीणा सोमवार शाम लगभग 4 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। उनके साथ कुछ आदिवासी महिलाएं भी थी जिनके साथ ज्यादती हुई थी। इन महिलाओं के साथ मीणा लगभग 9.30 बजे तक कलेक्ट्रेट में ही रहे। इस दौरान महिलाएं और उनके बच्चे कलेक्ट्रेट में ही बिस्तर ले आए। कलेक्टर के दफ्तर के बाहर गार्डन में ही इन्होंने डेरा डाल लिया। इस बीच पुलिस से एक दो बार मीणा समर्थकों की बहस भी हुई। मगर आखिरकार प्रशासन को मीणा की बात माननी पड़ी।
मीणा ने कहा कि थानागजी की ही तर्ज पर 5 लाख रुपए और एक-एक मकान दिया जाएगा। नौकरी इसलिए नहीं क्योंकि कोई भी पढ़ी-लिखी नहीं है। इनके पालन-पोषण की दृष्टि से बड़े पैकेज की मांग की है। आर्थिक सहायता और मकान की घोषणा कर दी गई है। पूरे जिले में 351 प्रकरण जानकारी में आए हैं। इन 8 में से 4 में एफआईआर दर्ज हुई है। जिनकी एफआईआर दर्ज हुई है उन्हें ये सहायता दी गई है। अब 351 में से जानकारी लेंगे और उसके बाद इन पर एक्सरसाइज की जाएगी। बाकी के मामले में विस्तृत जांच की जाएगी और उसके बाद वही पैकेज दिया जाएगा।
झाड़ोल-धरियावद पीड़िता को भी इसी पैकेज की मांग
मीणा ने इसी तरह पिछले दिनों सामने आए झाड़ोल और धरियावद में रेप के मामले में भी सरकार से समान पैकेज की मांग की है। साथ ही थानागजी की तर्ज पर अगर पीड़िता पढ़ी-लिखी हो तो नौकरी भी देनी चाहिए।
इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि आदिवासी इलाके में जबरदस्त गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी है। राजस्थान के आदिवासी इलाके के युवक-युवतियां मजदूरी करने के लिए गुजरात जाते हैं। यहां से उनके साथ दरिंदगी और अत्याचार का सिलसिला शुरू हो जाता है। आज से 2 महीने पहले मुख्यमंत्री की जानकारी में डाला था कि 1000-1200 युवतियां दलालों के जाल में फंस गई है और उनका निकल पाना मुश्किल है। पुलिस को सक्रिय करें, एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट को एक्टिव करें, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ।
*Doctor. Kirori got up from the dharna only after making demands, 4 victims would be given 5 lakh rupees more house.
Udaipur. After 5 hours of dharna, the demands of Rajya Sabha MP Kirodilal Meena were finally accepted by the government and the administration. To stop the trafficking of women in the tribal area of Udaipur, Kirodi Lal Meena sat on a dharna at Udaipur Collectorate at around 4 pm on Monday. He was accompanied by some tribal women who were subjected to atrocities. With these women, Meena remained in the collectorate till around 9.30. During this, women and their children brought beds in the collectorate itself. He camped in the garden outside the collector’s office. Meanwhile, Meena supporters had an argument with the police a couple of times. But finally the administration had to obey Meena.
Meena said that Rs 5 lakh and one house would be given on the same lines as Thanagji. Not a job because no one is educated. A big package has been demanded from the point of view of their upbringing. Financial assistance and housing have been announced. 351 cases have come to the notice in the entire district. FIR has been registered in 4 out of these 8. Those whose FIRs have been registered have been given this assistance. Now we will take information out of 351 and after that exercise will be done on them. In case of rest a detailed investigation will be done and the same package will be given after that.
Jhadol-Dhariyavad victim also demanded the same package
Meena has similarly demanded a similar package from the government in the case of rape in Jhadol and Dhariyavad that came to the fore in the past. Also, if the victim is educated on the lines of Thanagji, then a job should also be given.
Earlier, Kirori Lal Meena had told the media that there is tremendous poverty, hunger and unemployment in the tribal area. Young men and women from the tribal areas of Rajasthan go to Gujarat to work. From here, a series of cruelty and atrocities starts with them. Two months ago today, it was informed to the Chief Minister that 1000-1200 girls have been caught in the trap of touts and it is difficult for them to get out. Activate the police, activate the Anti Human Trafficking Unit, but till now it has not happened.

