@दैनिक खबरां।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाम्बा की ढाणी के विद्यार्थियों को नैतिकता,अनुशासन,उच्च लक्ष्यों की प्राप्ति को लेकर आज राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री सुखराम बिश्नोई द्वारा क्लास ली गई, विद्यार्थी-मंत्री संवाद कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। विद्यार्थी सर्वांगीण विकास किस प्रकार कर सकते है उच्च लक्ष्य किस प्रकार हासिल कर सकते है विपरीत परिस्थितियों में भी किस प्रकार सकारात्मक सोच द्वारा हर परिस्थिति को अपने अनुकूल ढाला जा सकता है आदि विभिन्न विषयों को लेकर मंत्री जी द्वारा शानदार उद्बोधन दिया गया।
मंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों की रुचि अनुसार भी काफी प्रश्नोत्तर किये गए तथा विद्यार्थियों ने भी पूरे एकाग्रता के साथ मंत्री जी के प्रश्नों के जवाब सहित संवाद में भाग लिया। इसी के साथ मंत्री जी द्वारा विद्यार्थियों को अपने अपने लक्ष्यों को लेकर एक शपथ भी दिलवाई गई।
विद्यार्थियों के साथ ही ग्रामीण अभिभावकों को भी अपने बच्चो के स्वास्थ्य तथा पढ़ाई के प्रति रुचि को लेकर निर्देश दिए गए।
मंत्री जी के कार्यक्रम में संस्था प्रधान बुधाराम कड़वासरा,पेमाराम सियाग सहित समस्त स्टाफ तथा जाम्बा ग्राम पंचायत सरपंच मास्टर मनोहर राम गीला, सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक धूड़ाराम कड़वासरा,आईदानाराम सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक,पांचाराम सियाग पूर्व पंचायत समिति सदस्य सहित सैकड़ो की संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया।

