राजस्थान: रेल के 15 से अधिक वैगन पटरी से उतरे, अधिकांश ये रेल इस मार्ग पर रहेंगी रद्द…..

जैसलमेर बीकानेर राजस्थान राज्य

राजस्थान: रेल के 15 से अधिक वैगन पटरी से उतरे, अधिकांश ये रेल इस मार्ग पर रहेंगी रद्द…..

बीकानेर, @Dainikkhabraan। रेलवे के जोधपुर मंडल के जैसलमेर-फलोदी रेल मार्ग के थयात हमीरा-जेठा चांधन रेलखंड पर मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के 15 से अधिक वैगन पटरी से उतर गए। हादसे से हादसे से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है, उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

गाड़ी संख्या 14810, जोधपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा फलोदी-जैसलमेर के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14809, जैसलमेर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जैसलमेर-फलोदी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14704, लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को लालगढ़ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा फलोदी-जैसलमेर के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ़ रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जैसलमेर-फलोदी के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम़-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 24.01.2022 को काठगोदाम से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जोधपुर-जैसलमेर के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12468, जयपुऱ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को जयपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा बीकानेर-जैसलमेर के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 04826, जोधपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 25.01.2022 को रद्द रहेगी।

कोहरे के चलते 7 गाड़ियां देरी चल रही हैं। भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे लेट चल रही है. हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 5 घंटे लेट चल रही है।

प्रतापगढ़-दिल्ली-पद्मावत एक घंटे लेट है, लखनऊ- नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे देरी से चल रही है। हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस डेढ़ घंटे कानपुर-नई दिल्ली श्रमजीवी 45 मिनट लेट रहीं। डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 45 मिनट लेट रही है।