राजस्थान राज्य में कार्यकारणी का विस्तार, छिंपा को मिली बीकानेर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी……

बीकानेर

प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी ने राजस्थान राज्य मे कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे श्रवण छिंपा बने बीकानेर जिलाध्यक्ष व चेतन चौहान बने बाड़मेर जिलाध्यक्ष साथ ही गणेश नाथ सिद्ध को जिला बीकानेर उपाध्यक्ष भाजपा समर्थक मंच मे नियुक्त किया।

बीकानेर, @dainikkhabraan। भाजपा समर्थक मंच के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा के निर्देशानुसार सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण छिंपा बीकानेर को भाजपा समर्थक मंच मे बीकानेर जिलाध्यक्ष व चेतन चौहान को बाड़मेर जिलाध्यक्ष और गणेश नाथ सिद्ध को जिला उपाध्यक्ष बीकानेर के पद पर भाजपा समर्थक मन्च के प्रदेश महासचिव शान्ति लाल सोलंकी के द्वारा मनोनीत किया गया है।

श्रवण, चेतन और गणेश नाथ सिद्ध का मनोनयन होने पर भाजपा समर्थक मंच के सभी राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारणी ने बधाइया दी और उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाये दीं।

प्रदेश मे साफ नियती से सामाजिक सेवा करने एवं जनहित के मुद्दे पर संघर्ष करने का संकल्प लेते हुवे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया गांव, गरीब, किसान का कल्याण ही हमारी प्राथमिकता है।