राजस्थान मजदूर महासंघ कि आगामी होने वाली 24 अप्रैल 2022 को एक बैठक का आयोजन राजस्थान के प्रत्येक श्रम संगठनों ने मिलकर किया है
बीकानेर, @Dainikkhabraan। श्रम संगठनों द्वारा 27 मार्च को एक सामूहिक निर्णय लिया गया था जिसमें यह निर्णय हुआ कि मजदूरों की जो समस्याएं श्रम विभाग द्वारा सरकारी योजनाओं में श्रमिकों को लाभ ठीक है नहीं मिल पा रहा है और समय-समय पर श्रम विभाग जयपुर द्वारा ऑटो रिजेक्ट आवेदन किए जा रहे हैं। जिससे सभी श्रम संगठनों में रोष उत्पन्न हो रहा है तथा विभाग के अधिकारियों में श्रम संगठनों से उचित व्यवहार ना किए जाने के कारण राजस्थान के सभी संगठन एक जाजम पर आने के लिए तैयार है।
जिसकी आगामी रूपरेखा 24 अप्रैल 2022 को श्रमिक संगठन की बैठक रखी गई है। यह बैठक कम्युनिटी सेंटर हसनपुरा जयपुर में रखी गई है जिससे मजदूर महासंघ सभी संगठनों से यह अपील करता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो गए ताकि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए श्रम संगठनों के विचार व्यक्त किए जा सके।
राजस्थान मजदूर महासंघ से श्रम प्रतिनिधियों में शबनम बानो, नवीन आचार्य, पूर्ण सिंह मेहरा, जितेंद्र कुमार पासी, हरिकिशन जाट, रूपा राम मेघवाल, अशोक कुमार कच्छावा, रेवंत राम मेघवाल, विजय कुमार, मुरली गहलोत, कन्हैया लाल, ज्योति चौहान, आदित्य राजवंश, रामकुमार, जगदीश कुमार सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर आगे की रूपरेखा तथा आगामी बैठक के लिए अपने-अपने मत रखें और सफल आयोजन के लिए सभी को जिम्मेवारी सौंपी गई वह आगे की रूप रेखा तैयार की गई।

