भरतपुर/बीकानेर, @dainikkhabraan। भरतपुर में आयोजित हुई राजस्थान चैंपियंस कप 2021 ओपन स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बीकानेर जिले की शक्ति ताइक्वांडो अकादमी के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमे क्रमश: 8 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक, 4 कांस्य पदक खिलाड़ियों ने हासिल किये।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी-
ध्यानेश गहलोत, ऋषिता गहलोत, हिमांशु डाँगी, करन पूरी, वंश अग्रवाल, मोहमद शेहाब, कृति बनोत, चेतन भंसाली
रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी -वान्या शर्मा, चारवी मारू
कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी – कार्तिक चौधरी, राजेश प्रजापत, रिद्धि सुखानी, हैप्पी कच्छावा।
अकेडमी कोच शक्ति राजपुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश के खिलाडियों ने भाग लिया और मुख्य अतिथि भरतपुर के जिला प्रमुख कुंवर जगत सिंह ने भरतपुर के ताइक्वांडो खिलाडियों के खेल विकास हेतु 1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
राजस्थान ताईक्वांडो संघ के सचिव दिनेश जागरवाल, कोषाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत आदि ने विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

