राजस्थान की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हाहाकार, 40 से अधिक दमकल मौके पर….
जोधपुर, @dainikkhabraan। राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर के झालामंड क्षेत्र से आगजनी की खबर सामने आई है। यहां स्थित गणेश हैंडीक्राफ्ट में अचानक आग लगने के उपरांत पूरे इलाके में हाहाकार मच गया है। आगजनी की खबर सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उसे बुझाने की कोशिश भी की। लेकिन देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप भी दिखा दिया। इसके उपरांत दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी गई है।
जहां इस बात का पता चला है कि सूचना के उपरांत नागौरी गेट, शास्त्री नगर और बासनी दमकल ऑफिस से तकरीबन 15 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई। कई घंटे से दमकल का आग पर काबू करने का प्रयास जारी है। फिलहाल आग लगने की वजह का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्रथम दृष्टिया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
आग पर चालीस दमकलों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया । इसमे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। आग लगने के स्पस्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
शहर के झालामंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचालक चिंगारियों के साथ आग की लपटे उठने लगी। कुछ ही देर में हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री का मेटिरियल धधक कर जलने लगा। इस फैक्ट्री में रखे गए केमिकल के कारण कुछ ही पलों में आग बहुत तेजी से बढ़ने लगी, जिससे कि दमकल कार्मिकों को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन धंटे से अधिक संमय की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।
मुख्य दमकल अधिकारी जयसिंह ने बताया कि झालामंड क्षेत्र में स्थित गणेश हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लगने से वहां धुआं उठले लगा। सूचना मिलने के बाद नागौरी गेट, शास्त्रीनगर और बासनी की दमकलों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
घटना के समय फैक्ट्री में सिर्फ चौकीदार ही था। जिसने क्षेत्र के लोगों के साथ सम्बधितो को इत्तला के साथ ही पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर रखे कैमिकल के कारण आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते विकाराल रूप धारण कर लिया।मौके पर पहुंची एक के बाद एक कुल 40 फायर ब्रिगेड ने मशक्कत शुरू कर आग पर काबू पाया।
सुरक्षा टीम ने सबसे पहले आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया ताकि आग की चपेट में आसपास आई अन्य फैक्ट्रियां को नुकसान से बचाई जा सके। मुख्य फायर अधिकारी के अनुसार हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में संभवत: बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारियों के कारण न केवल आग लग गई, बल्कि वहां रखे लकड़ी के बुरादे और कैमिकल ने आग को विकराल कर दिया।
बताया जाता है कि यहां रखा हैंडीक्राफ्ट उत्पादों पर पॉलिश करने के लिए काम आाने वाले थिनर और अन्य केमिकल से भरे ड्रमों में आग पकड़ ली और आग पूरी तरह से बेकाबू हो गई। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि आग बुझाए जाने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ पता चल पाएगा।

