राजसमन्द में कांग्रेस उम्मीदवार का प्रचार चरम पर, पदाधिकारियो ने ली बैठकें…..

राजनीति राजस्थान राज्य

राजसमन्द/बीकानेर, @dainikkhabraan। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राजसमन्द विधानसभा उपचुनाव हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक शराफत हुसैन फौजदार, अख्तर खान पठान, इक़बाल सिपाही एवम् रेहाना खान पठान ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिलूण्ड, कुरज, जगपुरा, केलवा आदि जगहों पर अल्पसंख्यक विभाग के तमाम कार्यकर्ताओ व निवर्तमान पदाधिकारियो एवम् मुस्लिम सख्सियतो से संपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी तनसुख बोहरा के समर्थन में अधिक से अधिक मतदान करवाने की अपील की।

इस दौरान पदाधिकारियो ने नुक्कड़ सभाए व डोर टू डोर संपर्क अभियान भी किया और जनता की समस्याओ को सुना और कांग्रेस प्रत्याशी के जीतने पर इनके समाधान का भरोसा दिलाया और इस दौरान राजसमन्द नगर परिषद पार्षद श्रीमती लुबना सिलावट के पति अब्दुल मजीद सिलावट ने भी विचार व्यक्त किये।

इस दौरान हाजी शफी शाह, हाजी मुबारिक शाह, उपसरपंच मक़बूल खान, हाजी निजामुद्दीन शोरघर, मोहम्मद शरीफ मेव, मोहम्मद मोहम्मद शरीफ मेवाती, मेहबूब हुसैन, मोहम्मद शरीफ छिपा, फारुख मंसूरी, इक़बाल छिपा, मोहम्मद इरफ़ान मेवाती, मुश्ताक़ मेवती, जाहिद हुसैन, बाबू भाई छीपा, समीर शाह, पीर मोहम्मद शाह, इस्हाक़ छिपा आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

रिपोर्टर सैय्यद अलताफ हुसैन