मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ राजस्थान आयोजित, मिस प्राइड ऑफ राजस्थान बनी 18 वर्षीय भवलीन कौर…..

जयपुर मनोरंजन राजस्थान राज्य

मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ राजस्थान आयोजित।

मिस प्राइड ऑफ राजस्थान बनी 18 वर्षीय भवलीन कौर

जयपुर, @Dainikkhabraan। पूजा मक्कड़ द्वारा होटल शगुन में आयोजित मिस एंड मिसेज प्राइड ऑफ राजस्थान फैशन शो में उदयपुर, भीलवाड़ा ,रतनगढ़ आदि जगहों की 16 मॉडल्स ने रैंप पर कैटवॉक किया।

कार्यक्रम संयोजक गोकुल माहेश्वरी ने बताया कि सभी मॉडल्स ने ख्यातनाम डिजाइनर्स प्रिया एंड प्रियंका फ़ाउंडर ऑफ रॉयल घूंघट, फ़ाउंडर ऑफ निर्मोही प्रियंका मारकंडे, दीप्ति सैनी फ़ाउंडर ऑफ दीपरा, सिम्मी मदान फ़ाउंडर ऑफ सिराया द्वारा बनाई ड्रेस पहन रैंप पर सौंदर्य का जलवा बिखेरा।

मिस प्राइड ऑफ राजस्थान “कपिल ज्ञानपीठ स्कूल जयपुर” की 18 वर्षीय भवलीन कौर बनीं।

पूजा मक्कड़ ने बताया कि सभी विजेताओं को प्राइज, क्रॉउन और गिफ्ट दिए गए। साथ ही इन प्रतिभाओं को शॉर्ट फिल्म में काम करने का अवसर दिया जाएगा।

प्राइड ऑफ राजस्थान ऑर्गनाइज़र अदनान अहमद कुरेशी ने बताया इस मौके पर राजस्थान प्राइड फ़ैशन वीक की लॉन्चिंग भी की गई। फैशन शो में फैशन जगत की कई नामी हस्तियां मौजूद रहीं।

जूरी पैनल में उपस्थित फ़ाउंडर ऑफ निर्मोही व मिस इंडिया अर्थ 2019 प्रियंका मारकंडे, सेलिब्रिटी डिज़ाइनर आशना वासवानी, मिसिज़ इंडिया इंटरनेशनल दीप्ति सैनी, डिजानर सिम्मी मदान, मिसिज़ इंडिया ग्लैम 2022 नेहा खन्ना आदि उपस्थित रहे।