मलकोका में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद का गठन, करमजीत कौर बनी अध्यक्ष
पीलीबंगा, @dainikkhabraan। राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (आरसीआरपी टीम) की और से ग्राम इकाई का गठन कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद पर सरपंच राजेंद्र भाम्भू उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेंद्र भाम्भू, वार्ड पंच गुरुसेवक सिंह, साहबराम मेट व राजीविका की ब्लॉक प्रभारी सुनीता रंगा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
ग्राम पंचायत डबली वास पेमा के गांव मलकोंका में सात दिवसीय ट्रेनिंग के बाद आरती राजीविका महिला ग्राम इकाई का गठन किया गया। जिसकी करमजीत कौर को अध्यक्ष, सीमा देवी को सचिव, कैलाश देवी को कोषाध्यक्ष व सुनीता देवी को भी बीओ बनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व उपस्थित अतिथि गणों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद (आरसीआरपी टीम) एवं ब्लाॅक प्रभारी श्रीमती सुनीता रंगा, आरपीआर मनोज मेहरड़ा, बीजों सुनीता पूनिया, बीएओ सीआरपी काली, रबीना इत्यादि भी उपस्थित थीं।

