मनरेगा की श्रमिकों की मजदूरी में हुई बढ़ोतरी, जानिए राजस्थान सहित देश भर में कितनी मिलेगी मजदूरी….

देश नई दिल्ली राजस्थान राज्य

मनरेगा

मजदूरी में हुई बढ़ोतरी

राजस्थान: मनरेगा की मजदूरी की हुई बढ़ोतरी, जानिए राजस्थान सहित देश भर में कितनी मिलेगी मजदूरी….

जयपुर/नई दिल्ली, @Dainikkhabraan। राजस्थान में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2022 से प्रतिदिन 231 रूपए की मजदूरी मिलेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु राजस्थान के लिए 231 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2022 से प्रभावी होंगी।