बीकानेर, @dainikkhabraan। शनिवार को बीकानेर शहर के वार्ड नंबर 19 में भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं के खाता खोलने का कैंप लगाया गया। कैम्प में पोस्ट मास्टर रामचंद्र भादू व पवनपुरी क्षेत्र की टीम मौजूद रहीं। इन खातों को खोलने के लिए वार्ड पार्षद मानक माणकलाल कुमावत व आंगनबाड़ी आशा सहयोगनी मगा गहलोत के विशेष सहयोग से 101 खाते खोले गए।
समाज सेवा के इस काम में माणकलाल व मगा गहलोत द्वारा सुकन्या खाता में खोलने के लिए किए गए सहयोग के लिए पवनपुरी टीम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

