भव्य स्वागत की तैयारी: गेदर 16 मार्च को पहुंचेंगे बीकाणा की धरा पर, होगा स्वागत समारोह आयोजित…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। सोमवार 14 मार्च 2022 को कुम्हार समाज की एक बैठक आयोजित की गई हैं जिसमें समाज द्वारा डूंगरराम गेदर के शिल्प एव माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार) बनने के बाद प्रथम बार बीकानेर पधारने पर हार्दिक स्वागत करने का निर्णय दिनांक 16 मार्च को रिद्धि सिद्धि भवन रानीबाजार में 12 बजे सर्वसम्मति से लिया गया है।
कार्यक्रम संयोजक श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि डूंगरराम गेदर को हल्दी राम प्याऊ से रिद्धि सिद्धि भवन तक रैली के रूप में लाने का भी निर्णय लिया गया है। जिसमें सभी सामाजिक बंधुओं को आने के लिए पेमलेट वितरित किए गए और सभी प्रमुख कार्यकर्ता को अलग 2 जिम्मेदारी देकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई हैं। इसमें प्रमुख रूप से श्रवण कुमार वर्मा, पप्पू लखेसर, कालू लिम्बा, गिरधारी गुरिया, प्रदीप मंगलव, ओमप्रकाश गेदर आदि उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जोर शोर से लगने को कहा।


