REET परीक्षा के पेपर लिंक का मुख्य सरगना कालेर चढ़ा पुलिस के हत्थे…..
बीकानेर, @दैनिक खबरां। रीट परीक्षा में चप्पल से नकल करवाने के मुख्य आरोपी तुलसाराम कालेर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एसपी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए डीएसअी टीम के सहयोग से कालेर को गिरफ्तार किया है। जिसे बीकानेर लाया गया है। इस सम्बंध में एडिशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि इसकी काफी दिनों से तलाश थी। जैसे ही सायबर टीम को सूचना मिली तो टीम एक्टिव हुई और पकड़ लिया है।
अब इसे न्यायालय में पेश कर रिमांड ली जाएगी। पुछताछ में सामने आएगी की आखिर इसने किन-किन अभ्यर्थियों को नकल के लिए तैयार किया था। इंदौलिया ने बताया कि पुछताछ में इससे जुड़े लोगों और रीट नकल के कौन-कौन जुड़ा हुआ था। उन सब का पता लगाया जाएगा। पुलिस टीम ने कालेर को पकड़ बड़ी सफलता हासिल की। क्योंकि बीते करीब एक महीन से कालेर पुलिस ने चुनौती बना हुआ था। अब कालेर की गिरफ्तार के बाद कई राज से पर्दा उठेगा।
इंदौलिया ने कहा कि इस पूरे मामले में सायबर टीम की विशेष भूमिका रही। इंदौलिया ने बताया कि इसे जयपुर से दस्तयाब किया गया था। जिसको अब गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुछताछ के दौरान कालेर से पता करेगी की कालेर फरारी में कहां-कहां रहा और एक विशेष डिवाइस लगी चप्पल से नकल करवाने के पीछे आखिर मकसद क्या था। पुलिस ने बताया कि कालेर अपने जिले में पांच हजार का इनामी अपराधी थी।
रीट नकल का मास्टरमाांइड:-
सितम्बर माह में प्रदेश भर में आयोजित हुई परीक्षा में चाणक्य कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक तुलसाराम कालेर ने विशेष डिवाइस लगी चप्पल अभ्यर्थियों को नकल के लिए तैयार की थी। मिली जानकारी के अनुसार कालेर ने एक डिवाइस लगी चप्पल के पांच से सात लाख रूपए वसूल किए। इन चप्पलोंं की संख्या 25 बतायी जा रही है जबकि ये संख्या और भी बढ़ सकती है। ये सब तो पुछताछ में ही सामने आ पाएगा। इस मामले को लेकर उसका भतीजा पौरव कालेर अब भी फरार है। वो भी इस नकल कांड में कालेर का सहयोगी बताया जा रहा है। वहीं भतीजे की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

