बीकानेर, @दैनिक खबरां। बीकानेर एसीबी ने घूसखोर पटवारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए सेलून की दुकान में ₹3000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। घूसखोर पटवारी सुभाष चन्द्र चालिया भूमि का इंतकाल दर्ज करने की एवज पर रिश्वत माँगी थी।
एसीबी पुलिस निरीक्षक दिलीप खत्री ने बताया कि कुचोर अगुणी के पटवारी सुभाष चंद्र चालिया को कुचोर आथूनी का अतिरिक्त प्रभार दिया हुआ था।
रामसर निवासी शिवरतन ने इसी पटवार हल्के में खरीदशुदा अपनी भूमि का इंतकाल चढ़ाने के लिए आवेदन किया था। पटवारी सुभाष चन्द्र चालिया इस कार्य के लिए परिवादी शिवतरन से पैसों की मांग कर रहा था ओर रुपये नही देने पर काम को टाल रहा था। इससे परेशान परिवादी शिवतरन ने एसीबी कार्यालय में आकर पटवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।
शिक़ायत दर्ज करने के बाद एसीबी ने भौतिक सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। जिस पर एसीबी ने कार्यवाही करते हुए मुक्तप्रसाद रोड़ के सर्वोदय बस्ती टैक्सी स्टैंड पर एक सैलून से पटवारी सुभाष को ₹3000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है आरोपी सुभाष सैलून में कटिंग करवाने पहुंचा। यहीं पर पैसे का लेन-देन तय हुआ था। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत के पैसे पकड़े एसीबी ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।


