स्टेशन पर बीकानेर का गौरवशाली इतिहास
बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर निरंतर नवाचार, सौन्दर्यकरण और रखरखाव को लेकर कार्य हो रहे है । इसी कड़ी में आज बीकानेर के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक्सीलेटर के पास बीकानेर के गौरवशाली इतिहास को दर्शाया गया है ।
बीकानेर के गौरवमयी राती घाटी युद्ध को अब मूर्तिकला के माध्यम से दर्शाने का प्रयास रेल प्रशाशन और मुर्तिकार रुचिका जोशी ने किया है। राती घाटी युद्ध 26 अक्टूबर 1534 को बाबर के बेटे कामरान और बीकानेर के राव जेतसी के मध्य गौरवशाली युद्ध हुआ था । जिसमे राव जैतसी ने कामरान को शिकस्त दी थी।
इतिहासकार जानकी नारायण जी श्रीमाली ने इस युद्ध के संदर्भ में विशेष शोध कर पुस्तक भी लिखी है । मुर्तिकार रुचिका जोशी ने पूर्व में भी नवनिर्मित प्रतीक्षालय में प्रसिद्ध शाही गणगौर की सवारी और राजस्थान की प्रमुख प्रेम कहानियों को अपनी मूर्तिकला से प्रदर्शित कर चुकी है ।
मुर्तिकार से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें इतिहास और संस्कृति पर कार्य करना अच्छा लगता है इससे नई युवा पीढ़ी को इतिहास और संस्कृति को जानने और समझने का मौका मिलता है।

