बीकानेर: सुबह-सुबह ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी….

बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर: सुबह-सुबह ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर विद्यार्थियों ने जड़ा ताला, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी….

बीकानेर, @dainikkhabraan। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के रीड़ी गांव के में व्याख्याताओं की कमी को लेकर आज छात्रों ने प्रदर्शन किया। स्कूल गेट के ऊपर ताला लगा दिया है और स्कूल के गेट के बाहर ही बैठ कर धरना लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें शिक्षकों की कमी जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।

विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में करीब 1200 विद्यार्थी है और विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान के एक भी शिक्षक नहीं है। यहां सामाजिक विज्ञान व हिंदी के सेकंड ग्रेड शिक्षक नहीं है जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के साथ पूरे स्कूल के छात्र छात्राएं धरने पर बैठ गए है व प्रदर्शन कर रहें है। स्टाफ गेट के आगे खड़ा है व विद्यार्थियों ने यहां से हटने को मना कर दिया है। विद्यार्थियों ने बताया कि 1200 विद्यार्थियों पर विद्यालय में केवल 10 शिक्षक है और उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं होने तक हम स्कूल नहीं खोलेंगे।