बीकानेर: सब्जी मंडी के पास 27 वर्षीय युवक को अवैध पिस्टल व 6 कारतूसों सहित दबोचा….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

अवैध हथियार देशी पिस्टल सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव आईपीएस के निर्देशन व वृताधिकारी वृत नगर सुभाष शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण पुनि. व पिंकी गंगवाल उप निरीक्षक, नयाशहर थाना के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया तथा टीम द्वारा सोमवार 15.11.2021 को सब्जी मंडी के सामने पुगल रोड़ पर अवैध हथियार जिसमें एक देशी पिस्टल एवं 06 कारतूस सहित आरोपी निर्मल खत्री पुत्र सुरेशकुमार खत्री जाति खत्री उम्र 27 वर्ष निवासी शीतल कूलर फैक्ट्री के पिछे बाल सर्वोदय विद्या निकेतन के सामने वाली गली, सर्वोदय बस्ती को गिरफ्तार किया। नयाशहर पुलिस थाने में युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया तथा आरोपी से अवैध हथियार के बारे में अनुसंधान जारी है

गठित टीम: गोविन्दसिह चारण पुनि., पिंकी गंगवाल उनि, पर्थ गजेन्द्रसिह हैडकानि, बुधराम कानि. और  भजनलाल कानि. की अहम भूमिका रही।