बीकानेर, @dainikkhabraan। युवती ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर उडाये 3.5 लाख रुपये, सदर थाना पुलिस ने चैक पर फर्जी हस्ताक्षर कर साढे तीन लाख रुपये निकाल लेने के आरोप में बीकानेर में पवनपुरी निवासी एक युवती नीलम अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हनुमानगढ में पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक पुलिस व चूरू मूल के हाल बीकानेर में पीबीएम अस्पताल के सामने के निवासी 59 वर्षीय अस्त अली खां पुत्र अलीम खां ने पुलिस को बताया कि बीकानेर में सूदर्शना नगर मूल की हाल पवनपुरी इलाके में गांधी कॉलोनी में रिलायंस फ्रेश के पास किराये के मकान टोडा निवास की निवासी लगभग 35 वर्षीय नीलम अग्रवाल पुत्री जेडी अग्रवाल ने चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर इस वर्ष 23 से 25 मार्च के बीच उसके एसबीआई पब्लिक पार्क बैंक में उसके खातों से कुल 3 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिये हैं। पुलिसकर्मी बेगराज मीणा को मामले की जांच दी गई है।

