बीकानेर संभाग: 12 वीं कक्षा की लड़की को आईसक्रीम के बहाने कैफे में ले जाकर अश्लील वीडियो बनाकर किया था गैंग रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….

चुरू पुलिस कार्रवाई बीकानेर राजस्थान राज्य

बीकानेर संभाग: 12 वीं कक्षा की लड़की को आईसक्रीम के बहाने  कैफे में ले जाकर अश्लील वीडियो बनाकर किया था गैंग रेप, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में….

चूरू/बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर संभाग के चूरू की महिला थाना पुलिस ने 12वीं क्लास की स्टूडेंट के साथ गैंग रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। कल आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एएसपी देवानन्द ने बताया कि 8 मार्च को महिला पुलिस थाना में नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि उसकी नाबालिग बेटी को आरोपी कैफे में ले गए और उसके साथ कई बार गैंग रेप किया।

पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी वार्ड 10 नई सड़क निवासी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार से सुजानगढ़ से चूरू आ रहा था। जिसको चूरू से ही गिरफ्तार किया गया है। जिसे पुलिस शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सचिन, इरफान, आशिक, प्रिंस और एक अन्य की भी तलाश की जा रही है। इन सभी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिग को एक कैफे में आईसक्रीम खिलाने के बहाने ले गए थे और उसका अश्लील वीडियो बना लिया था।