10 युवक अरेस्ट
पुलिस की तत्परता से संघर्ष टला,
पिस्तोल और कारतूस जब्त
10 युवक अरेस्ट, पिस्तोल और कारतूस जब्त : पुलिस की तत्परता से संघर्ष टला, एक दूसरे को दी थी थमकी
बीकानेर, @Dainikkhabraan। संभाग के हनुमानगढ़ जिले की गोलूवाला पुलिस ने 4 युवकों को पिस्तोल, जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार भी बरामद की है। वहीं पुलिस ने 6 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस तत्परता से दो गुटों में संघर्ष टल गया।
गोलूवाला थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कई युवक गाड़ी में घूम रहे है जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना को पुख्ता करने के लिए अपने मुखबिर तंत्र से पुष्टि की तो पता चला कि एक कार लोंगवाला की तरफ तेजी से गई है। एसपी अजय सिंह के निर्देशन में तुरन्त एक टीम को एएसआई रामप्रताप के नेतृत्व में मौके पर भेजा। पुलिस टीम तुंरत जैसे ही लोंगवाला रोही पहुंची तो कार नंबर RJ-34-CA-1434 तेजी से निकली। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया तो कार बेकाबू होकर एक पेड़ से टकरा गई। पुलिस ने कार की तलाशी लेते हुए चार युवकों के कब्जे से एक पिस्तोल और जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया।
थाना प्रभारी भजनलाल ने बताया कि पकड़े गए चारो युवकों की पहचान प्रदीप कुमार (20) पुत्र बनवारी लाल निवासी वार्ड 03 बींझवायला, केवल सिंह (30) पुत्र लाभ सिह निवासी खुनीचक (7 बीएलडब्ल्यू) पुलिस थाना गोलूवाला, विनोद कुमार (20) पुत्र भादर राम निवासी वार्ड 08 बींझबायला, अनिल कुमार (21) पुत्र हंसराज निवासी चक 34 एलएनपी पुलिस थाना घुमड़वाली के रूप में हुई है। पुलिस टीम पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने बताया कि युवकों से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किसी आपसी बात को लेकर दो गुटों में एक दूसरे को देख लेने का समय तय हुआ था।
वहीं इसी समय पुलिस को सूचना मिली थी कि अयालकी गांव में नहर के पास कुछ बाहरी युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 युवकों से पूछताछ की तो वे सही जवाब नहीं दे पाए। पूछताछ में सामने आया कि ये सभी एक ही गुट के सदस्य हैं। तलाशी में इन युवकों के पास कुछ नहीं मिला। पुलिस सभी युवको को गिरफ्तार करके थाने ले आई।
फिलहाल पुलिस सभी युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में एएसआई रामप्रताप, हेड कॉन्सटेबल प्रेम कुमार, कॉन्स्टेबल मोहनलाल, सुभाष, मेजर सिंह, सुरेंद्र कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

