बीकानेर संभाग: सड़क दुघर्टना में राज्य मंत्री की तत्परता से बचीं जान, देखें विडियो कैसे लोहे की राॅड से कार का तोड़ा गेट……
सुजानगढ़ रोड़
सड़क दुघर्टना
राजस्थान राज्य मंत्री
जयपुर/सीकर/चुरू, @Dainikkhabraan। सीकर से फलौदी कार्यक्रम में जाते समय बीकानेर संभाग के चूरू जिले के सुजानगढ़ के पास राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की आंखों के सामने हुआ जबरदस्त टैंकर और कार में एक्सीडेंट हुआ। राजस्थान के मंत्री गुढ़ा ने तत्परता दिखाते हुए लोहे के सामल (रॉड) से कर का फाटक और स्टेरिंग तोड़कर कार में फंसे कार चालक सरोज कुमार यादव हाईवे अथॉरिटी अधिकारी को निकाला सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस के सहयोग से तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया।
इस दौरान मंत्री गुढ़ा के दोनों हाथों की उंगलियां गर्म रॉड से झुलस गई। एक्सीडेंट टक्कर होने के कारण टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग लगने की संभावना बनी हुई थीं।




