बीकानेर संभाग: युवक का शव लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी फैली, पुलिस मौके पर….

पुलिस कार्रवाई हनुमानगढ

युवक का शव लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी

हनुमानगढ़, @dainikkhabraan। हनुमानगढ़ जिले के भिरानी पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार रात सड़क पर एक युवक का शव लहूलुहान हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सातरोड निवासी कृष्ण कुमार (35) पुत्र वीर सिंह सैनी के रूप में हुई है। देर शाम सूचना मिली कि डाबड़ी गांव के पास सड़क पर एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को संभाला तो वह मृत मिला। पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर हॉस्पिटल की मोर्चरी भिजवाया। मृतक के चचेरे भाई बनी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

रिपोर्ट में बताया कि रविवार को वह हिसार जाने के लिए निकला था। डाबड़ी गांव के पास नहर से करीब 800 मीटर की दूरी पर सड़क के बीच कृष्ण कुमार का शव मिला। संभवतया अज्ञात सवारी वाहन से गिरकर या अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से कृष्ण कुमार की मौत हुई।