बीकानेर: शादी समारोह में गई लड़की के साथ गांव के ही व्यक्ति ने किया दुष्कर्म…..
दो आरोपी नामजद
पुलिस कार्रवाई
युवती के साथ दुष्कर्म
लूणकरणसर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर के लूणकरणसर में 12 अप्रैल 2022 रात्रि को शादी समारोह में गई लड़की के साथ घिनौनी हरकत सामने आई। लूणकरणसर के गांव की लड़की के साथ गांव के अनूप सिंह पुत्र शीशपाल सिंह राजपूत व भनवत सिंह पुत्र हीर सिंह जाति राजपूत दोनों ने लड़की का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती उसे अपने साथ ले गए। अनूप सिंह ने लड़की के मुंह पर हाथ रखकर दुष्कर्म किया। लूणकरणसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ नारायण बाजिया मामले की जांच कर रहे हैं। लड़की का मेडिकल जांच करवा कर कार्रवाई शुरू की।

