कोरोना से मौत
बीकानेर, @dainikkhabraan। कोरोना (कोविड-19) से युवती की मौत। छह माह बाद पीबीएम अस्पताल में आज एक मौत हुई है। 20 वर्षीय युवती की मौत की पुष्टि हुई है। इससे पहले 22 मई को अंतिम मौत हुई थीं। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय युवती ने एक भी कोविड टीका नही लगवाया था। विगत दिनों टीबी की शिकायत के चलते पीबीएम के टीबी अस्पताल में भर्ती हुई थी। जहां कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई थीं।
कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि ये लड़की पीबीएम अस्पताल के टीबी अस्पताल में भर्ती थी। उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने पर कोविड जांच कराई गई। तब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
टीबी के साथ ही कोरोना होने से ये मौत अब कोरोना से ही मानी जा रही है। लड़की का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम संस्कार भी कर दिया।
.
.
.
Bikaner, @dainikkhabraan. The girl died of Corona (Kovid-19). After six months there has been a death in PBM Hospital today.
Earlier, the last death took place on 22 May. It is being told that the girl did not get a single Kovid vaccine.
Recently, due to the complaint of TB, she was admitted to the TB Hospital of PBM. Where corona positive was confirmed.
Corona’s Nodal Officer Dr. B.L. Meena told that this girl was admitted to TB Hospital of PBM Hospital.
When his health deteriorated, a Kovid test was done. Then its report came positive. Due to being corona along with TB, this death is now believed to be from corona itself.
The girl’s body was handed over to the relatives, where they also performed the last rites.

