अतिक्रमण हटाया
चला सम्भागीय आयुक्त के निर्देशन में पीला पंजा
बीकानेर शहर में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ फिर चला सम्भागीय आयुक्त के निर्देशन में पीला पंजा, हो रही चारों ओर वाह! वाह! देखें विडियो….
बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर में जिला प्रशासन जितना अभी सक्रिय नहीं है, उतने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन सक्रिय नजर आ रहे है और क्यों न हो। जब अधिकारी अपने अधिकारों का प्रयोग करें तो क्या कुछ नहीं हो सकता। अधिकारी भी ऐसे ही हो तभी सुधार हो सकता है।
कल संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने जस्सूसर गेट क्षेत्र का दौरा कर अतिक्रमण का जायजाा लिया और स्थानीय दुकानदारों को चेताया था और आज अतिक्रमण कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया।
बता दें कि जस्सूसर गेट क्षेत्र में पहले ही कियोस्क आवंटित हुए थे। इन कियोस्क को तोड़ लोग पहले ही आगे बढ़ गए थे। उस पर गंदे नाले का फायदा उठाते हुए लोग उस पर अतिक्रमण कर आगे बढ़ गए थे।
जिसकी वजह से मुख्य रोड संकरी हो गई और आए दिन जाम लगने की स्थितियां उत्पन्न हो गई थी। जिसके बारे में स्थानीय पार्षद शिव शंकर बिस्सा ने संभागीय आयुक्त नीरज के पवन को अवगत कराया था। इस पर उन्होंने कल जस्सूसर गेट क्षेत्र का दौरा कर अतिक्रमण ाकरने वालों को चेतावनी दी थी।
ये है पूरा मामला
स्थानीय पार्षद शिवशंकर बिस्सा ने बताया कि खुले नाले को कवर करने के लिए लोक अदालत में मुकदमा भी जीत चुके है।अदालत ने यूआईटी को इस नाले को कवर करने के आदेश दिए थे। नाला कवर न करने की स्थिति में यूआईटी पर प्रतिदिन के हिसाब से पेनल्टी वसूलने के आदेश भी कोर्ट ने किए थे।
इसके बावजूद यूआईटी ने खुले नाले को कवर नहीं किया है और पिछले एक-डेढ़ साल से लगातार यूआईटी पेनल्टी भुगत रही है। नाले की वजह से स्थानीय लोग परेशान है तथा इस नाले की आड़ में स्थानीय दुकानदारों ने 10-15 फीट तक अतिक्र्रमण कर रखा है। जिसकी वजह से सडक़ संकरी हो गई है और आए दिन यहां जाम की नौबत आ रही है।

