बीकानेर, @dainikkhabraan। रीट परीक्षा के लिए होमगार्ड के सभी जवानों को शनिवार सुबह 8:00 बजे कार्यालय में उपस्थित होना होगा,
गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र बीकानेर, उप केंद्र नाल, नोखा, श्री डूंगरगढ़ के समस्त सदस्य जो किसी भी स्थान पर ड्यूटी पर नहीं है वे तमाम सदस्य 25 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अपने अपने केंद्रों पर रीट परीक्षा 2021 परीक्षा हेतु आवश्यक रूप से उपस्थित होंगे।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेड ने बताया कि जो सदस्य उपस्थित नहीं होते हैं उनके खिलाफ होम गार्ड्स एक्ट 1965 के निम्नानुसार कार्रवाई की जाएगी साथ ही आगामी 3 माह तक सभी प्रकार की ड्यूटी से वंचित किया किया जाएगा।

