महिला ने की आत्महत्या
बीकानेर: रविवार को हुई हत्या का खुलासा, चाची से अवैध संबंध के चलते चाचा ने की हत्या, महिला ने भी की ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या….
पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
पुलिस कार्रवाई
श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह मिलें युवक के शव की शिनाख्त के बाद दर्ज एफआईआर के बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके चलते पुलिस ने बहुत ही जल्द हत्या की गुत्थी सुलझा लीं। रविवार का दिन दलित युवक की हत्या और प्राइवेट पार्ट काटने की चर्चा ने जोर पकड़ा। पोस्टमार्टम के बाद प्राइवेट पार्ट काटने की बात खारिज कर दी गई। क्योंकि सिर पर वार से खून का थक्का प्राइवेट पार्ट में जमा हो गया था।
पुलिस कार्रवाई करते हुए शव के पास मिले हत्या के सामान जांच टीम द्वारा लिए गए सैम्पल से हत्या का शक परिवार पर गया। पुलिस ने गुत्थी सुलझाते हुए युवक के चाचा को गिरफ्तार किया।
मिली जानकारी अनुसार चाची से अवैध संबंध के चलते आरोपी चाचा डालूराम ने हत्या कर ऊंटगाड़ी में डालकर सड़क किनारे फेंका।
अवैध संबंधों के खुलासे के बाद महिला ने की आत्महत्या। आरोपी डालूराम की पत्नी ने लखासर के पास ट्रेन के आगे आकर की आत्महत्या।

