बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर में कोरोना मीटर रुकने का नाम ही नही ले रहा है । रोजाना ये वायरस शतक पर शतक लगा रहा है । बीकानेर आमजन की लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। जिसके परिणाम इन दिनों बड़े स्तर पर आ रहे कोरोना संक्रमितों के रूप में सामने आ रहे है।
सोशल मिडिया और न्युज पोर्टलों पर वायरल खबर के अनुसार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बीकानेर में 107 पॉजिटिव नए मरीज रिपोर्ट हुए है। सीएमएचओ से नहीं मिल रही जानकारी।
इन 107 संक्रमितों में से अकेले 67 पॉजिटिव मरीज बीकानेर शहर से है बाकी ग्रामीण क्षेत्रों से रिपोर्ट हुए है। जिनमे नापासर, देशनोक, खारा, गाडवाला, नाल, पवनपुरी, बांद्रा बास, सुदर्शना नगर, नोखा, आडसर बास श्रीडूंगरगढ़, तिलकनगर, जेएनवी, अम्बेडकर कॉलोनी, गंगाशहर, लूणकरणसर, सुरनाना, राजासर भाटियान, बड़ा बाजार, करनी नगर, जस्सूसर गेट, कोलायत, कीर्ति स्तम्भ, जूनागढ़, इन्द्रा कॉलोनी, एमपी कॉलोनी, पुराना पीजी होस्टल, पुरानी जेल रोड, उस्तों की बारी, मुरलीधर व्यास कॉलोनी, रामपुरा से है।
साथ ही चिंता की बात यह है कि आज दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। वंही एक मरीज को आज डिस्चार्ज भी किया गया है ।
दैनिक खबरां को मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोई सुचना नहीं मिली है ना ही वो फोन उठा रहें हैं। आप से माफी चाहते हैं। खबर को सोशल मीडिया से काॅपी करके आप तक पहुंचा रहे हैं।

