बीकानेर, @dainikkhabraan। कांग्रेस के देश व्यापी आहृवान पर देशभर में कांग्रेस प्रतिनिधियों द्वारा हर रोज देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच बीकानेर शहर में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस के आला कमान के सदस्यों ने डम्मी पेट्रोल पंप को जलाकर कर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

