बीकानेर में पहली बार फूडसिटी स्वाद के शौकीनों के लिए लेकर आया है पानीपुरी प्रतियोगिता…

बीकानेर मनोरंजन

बीकानेर,@दैनिक खबरां।फ़ूडसिटी द्वारा बीकानेर में पहली बार पानीपुरी के प्रेमियों के लिए पानीपुरी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो कल 27 अक्टूबर 2021 को शाम 6.15 बजे रानी बाजार स्थित कोठारी पैलेस में होगी।
इस प्रतियोगिता में जितने वालो को नकद इनाम के अलावा अन्य इनाम भी मिलेंगे।
इस प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए एंट्री कूपन बीकानेर फ़ूडसिटी रेस्टोरेंट से प्राप्त किया जा सकता है।
प्रतियोगिता को ज्यादा लोकप्रिय बनाने के लिए शहर के कई इन्फ्लूएंसर काका बीकानेरी, वेक 2 इट, भूखा बाबा, भुक्कड़, कॉमेडी किंग के के रंगा और राजस्थानी व्यजंन द्वारा ऑनलाइन Giveaway(गिववे) रखे गए है जिसमें शहर के लोग फ्री एंट्री कूपन जीत सकते है।
प्रतियोगिता स्थल पर लाइव म्यूजिक एंव अन्य प्रकार के व्यंजनों की स्टॉल भी लगाई जाएगी जिसका लुत्फ वहां आने वाले लोग ले सकते हैं।