बीकानेर में डेंगू से 20 वर्षीय युवती की हुई मौत
बीकानेर, @दैनिक खबरां। गंगाशहर की 20 वर्षीय युवती मधु सोनी की डेंगू से मौत हो गई। उसकी प्लेटलेट्स 12 घंटे में ही 2 लाख, 11 हजार से टूटकर 65 हजार हो चुकी थी। युवती के पिता प्रकाश सोनी ने बताया कि हल्का बुखार आने पर उसकी बेटी को नजदीकी डॉक्टर को दिखाया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टी-दस्त के साथ उसका बीपी भी लगातार कम होने लगा। मंगलवार को उसे गजनेर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद ही वह कोमा में चली गई।

